कोडरमा, मार्च 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कराखुंट स्थित विश्वकर्मा हार्डवेयर के गोदाम में रविवार रात आग लगने से सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में पाइप, टंकी सहित कई समान जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। धीरे- धीरे यह विकराल रूप ले लिया। तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कई पाइप और टंकी जलकर राख हो चुकी थी। विश्वकर्मा हार्डवेयर के संचालक किशन कुमार ने बताया कि अगलगी में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में जांच के दौरान आग लगने से पहले एक व्यक्ति दिख रहा है, जो कागज से कुछ गोदाम की तरफ फेंक रहा है। इधर पुलिस संचालक के दिए गए आवेदन के आधार पर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.