बुलंदशहर, फरवरी 2 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह के निकट स्टील एंड हार्डवेयर की दुकान में हुई लाखों की चोरी में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मोहल्ला मदनभट्ट निवासी शुभम मांगलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी स्टील एवं हार्डवेयर की दुकान में शुक्रवार की देर रात चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर घुसे और 200 किलो पीतल ,हार्डवेयर का सामान, कॉपर वायर ,15 हजार नगदी, वेल्डिंग रोड की पेटी व अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब उनका 2 लाख का सामान चोर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.