गाज़ियाबाद, अगस्त 14 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थानाक्षेत्र में हार्डवेयर दुकान पर कीमत को लेकर कहासुनी के बाद दुकानदारों ने युवक से मारपीट कर दी। महाराजपुर गांव निवासी सलमान ने पुलिस को बताया कि वह छह अगस्त को शाम चार बजे पास की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। कीमत को लेकर कहासुनी होने पर दुकानदार अखिलेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता और एक अन्य ने डंडों से पीटा। सिर पर डंडे मारने से उसे काफी चोट आई है। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...