आजमगढ़, फरवरी 22 -- शाहगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम हार्डवेयर कारोबारी ने पैंसेजर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जीआरपी पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र से समझपुर गांव निवासी 50 वर्षीय उमाशंकर यादव की गांव के पास बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार की सुबह वे घर से निकल गए थे, परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम को आजमगढ़ स्टेशन से मऊ की ओर पैसेंजर ट्रेन जाने लगी तो उमाशंकर अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच कर जांच की। जीआरपी प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि मृत व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से शव की पहचान हुई। परिवार के लोग...