लातेहार, मई 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हार्डकोर इनामी माओवादी मनोहर गंझू का टेमराबर बसिया बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित घर में बारियातू पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उक्त माओवादी बारियातू थाना कांड संख्या 04/24 प्राथमिक अभियुक्त है। जो वर्षों से फरार चल रहा है।जिसके विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार को विधिवत आसपास के ग्रामीण व परिजन को जानकारी देते हुए उसके घर में चिपकाया गया। इसके बाद भी दिए गए समय पर अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं होता है, तो नियमसंगत कुर्की जब्ती किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.