बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के शैक्षिक कार्यक्रम अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। शल्य क्रियाओं के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक परिवर्तन व तकनीकि की जानकारी चिकित्सकों को दी गई। लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने हृदयरोग, फेफड़ों के विकार, मूत्र रोग, कैंसर व उससे संबंधित सर्जरी को विस्तार से समझाया। अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अंकित ठकुराल सर्जन ने ओपेन हार्ट सर्जरी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हार्ट सर्जरी के प्रति आम जन में भय और भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इसके ठीक विपरीत इंसान की जीवन शैली सर्जरी के बाद सामान्य हो जाती है। उसकी उम्र 15-20 साल तक और बढ़ जाती है। मूत्र रोग व जननांग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. अंशुमान सिंह ने कैंसर ग्रसित पुरूष जननांग के संबंध में बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.