बहराइच, जनवरी 28 -- बहराइच। बिटाना एंड चन्द्रावती हास्पिटल मल्हीपुर रोड पर निःशुल्क हार्ट चेकअप कैंप लगाया गया। 200 मरीजों के दिल की जांच की गई। सभी मरीजों की बी पी, शुगर एवं ई सी जी की जांच भी निःशुल्क की गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद युनूस डीएम कार्डियोलॉजी ने सभी मरीजों का चेकअप किया। डा. मोहम्मद युनूस ने बताया कि इसका प्रमुख कारण हमारी असंतुलित दिनचर्या और खानपान से दिल की बीमारी घेरती है। हास्पिटल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभांगी वर्मा ,न्यूरो सर्जन डॉ अनुरोध पटेल, यूरोलॉजी सर्जन डॉ धीरेंद्र यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...