शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- जनपद के हार्ट के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब हार्ट में ब्लॉकेज और नसों के जाम की जांच के लिए मरीजों को लखनऊ और बरेली के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य राजेश कुमार की पहल पर 2डी इको अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी गई है। अब हार्ट में समस्या होने पर लखनऊ या बरेली भटकना नहीं पड़ेगा, उसके लिए जिले के मेडिकल कालेज में लाखाें रूपए की 2 डी ईको अल्ट्रासाउंड मशीन मिल गयी है तथा इसकी शुरूआत हो गयी है। मेडिकल कालेज की ओपीडी में हर दिन हार्ट संबंधित 50 से अधिक मरीज आते हैं, जिन्हे चिकित्सक इलाज करने से पहले जांच के लिए बरेली, लखनऊ रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब मशीन आने के बाद मेडिकल कालेज में सुविधा हो गयी और हर गुरूवार को जांच होना भी शुरू हो गयी है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक ...