सहारनपुर, जनवरी 4 -- नकुड़। शुक्रताल गांव में रविवार को बीकॉम के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। गांव शुक्रताल निवासी सुनील ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे सन्नी (22 वर्ष) पुत्र कंवरपाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बीच वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में सन्नी को लेकर नकुड़ स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार युवक की मौत की वजह हार्ट फेल होना है। सुनील ने बताया कि सन्नी बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की तीन वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। सन्नी की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...