अमरोहा, फरवरी 8 -- शुक्रवार दोपहर उझारी-पंडका मार्ग एक निजी स्कूल के पास खेत में कस्बे के मोहल्ला बढ़ वाली मस्जिद निवासी 38 वर्षीय इकबाल पुत्र तौसीफ का शव पड़ा मिला था। जानकारी पर परिजन शव को घर ले आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद देर रात इकबाल का शव घर पहुंचा। शनिवार को शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इकबाल की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...