अमरोहा, जनवरी 17 -- अमरोहा। हार्ट अटैक से हार्डवेयर कारोबारी की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग वाशिफ इस्तखार पेशे से हार्डवेयर कारोबारी थे। मोहल्ले में ही उनकी एग्रीकल्चर हार्डवेयर की दुकान थी। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले हुए ब्रेन हेमरेज के चलते उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह घर पर ही थे। सीने में अचानक तेज दर्द महसूस होने पर वह बेसुध हो गए। इस पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, जहां हार्ट अटैक से मौत हो गई। कारोबारी की मौत से परिवार में पत्नी व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...