सहारनपुर, जनवरी 12 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यरत हॉकी कोच प्रदीप शर्मा का हार्ट अटैक आने से रविवार देर रात निधन हो गया। वह मंडलीय हॉकी टीम के साथ प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेरठ गए हुए थे। बताया जा रहा है कि मैच समाप्त होने के बाद रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज सीने में दर्द हुआ और ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ हालत गंभीर हो गई। स्टाफ और साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप शर्मा पिछले चार वर्षों से स्टेडियम में हॉकी कोच के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को परिजन उनका पार्थिव शरीर बुलंदशहर ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। कोच के निधन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.