गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। सपा के शहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सूचना मिलने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं के साथ उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए कहा कि अशोक चौधरी के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। दुख की घड़ी में सपा परिजनों के साथ है। अशोक चौधरी का दाह संस्कार राजघाट पर समाजवादी झंडे में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...