कन्नौज, अक्टूबर 12 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक वृद्ध की रविवार को हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई। वृद्ध की मौत का समाचार पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन वृद्ध का शव लेकर घर चले गए। बाद में मेंहदीघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव निवासी गनी (62) पुत्र कामता प्रसाद रविवार की शाम को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था। इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान कुछ ही देर में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गनी खेतीबाड़ी का काम करते थे। चालू होता हृदय रोग संस्थान, तो शायद बच जाती गरीब जान तिर्वा। सपा सरकार के दौरान बर्ष 2016-17 में मेडिक...