पलामू, अक्टूबर 9 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के रौल गांव निवासी 40 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम तिवारी का बुधवार को पूर्वाहन 9 बजे हर्ट अटैक से मौत हो गई। वह दो नाबालिक बच्चे के पिता है।उनके निधन से नावाजयपुर क्षेत्र में शोक में लोग डूब गये है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक तिवारी, राजू तिवारी, बबलु दुबे, कुंदन तिवारी, शैलेश पांडेय, रुडीडीह के मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह, पचकेड़िया के पूर्व मुखिया विशेष पासवान, नवीन तिवारी, जितेंद्र दुबे, पूर्व मुखिया पूर्वडीहा कुलबुल दुबे आदि उनके घर पहुंचकर शोक-संवदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...