रामगढ़, जनवरी 31 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो निवासी मजदूर नेता स्व एसडी शर्मा के पुत्र अनुराग शर्मा उर्फ निक्कु की मौत शनिवार को हार्ट अटैक से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात निक्कु को सिना में दर्द उठा। वह इसे गैस का दर्द समझकर नजर अंदाज कर दिया। दर्द जब असहनीय हुआ तो अल सुबह चार बजे एक फर्मासिस्ट को बुलाकर उससे गैस का दवा मांगे। जिसे फर्मासिस्ट ने देने से मना करते हुए उन्हें अस्पताल में इलाज कराने का सलाह दिया। शनिवार की सुबह निक्कु वेस्ट बोकारो हाउसिंग स्थित टीएमएच अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ति होने की बात कही। लेकिन उन्होंने डॉक्टरों से गैस का इंजेक्शन देने की बात कही और इंजेक्शन लेने के बाद वापस अपने क्वार्टर लइयो लौट आए। अचानक दिन के लगभग 9:30 बजे...