मोतिहारी, फरवरी 12 -- मोतिहारी। शहर के बरियारपुर में गुरुवार को पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महंगुआ निवासी जगत सिंह (83) थे। मामले में मृतक जगत सिंह के पुत्र लालबाबु सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तथा शव को लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि जगत सिंह हार्ट के पेशेंट थे। वह इलाज कराने बुधवार को मोतिहारी आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...