बिजनौर, जनवरी 27 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उमरी में हार्ट अटैक से अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ का शव घर के अंदर पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों अधेड़ की हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक मौत होना आया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उमरी निवासी साजिद (56 वर्ष) सोमवार को अपने घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बिजनौर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो साजिद को घर के अंदर मृत पाया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक की बेटियों ने पिता की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। बेटियों का कहना है कि साजिद पूरी तरह स्वस्थ थे। परिजनों ने मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर...