सहारनपुर, जनवरी 10 -- सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की एक विशेष सभा नवीननगर क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न समस्याओं और स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। महानगर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इसके साथ ही कहा कि हार्टअटैक से बचने के लिए कई सावधानियां बरतने की जरूरत है। सोसाइटी संस्थापक केएल अरोड़ा, वीके जैन, संदीप गुप्ता, आरके शर्मा, बलराम वालिया व मूलचंद आनंद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...