गंगापार, जनवरी 6 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में कार्यरत एक मजदूर की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव कपारी गांव लाने के बाद परिजनों ने शव को घर पर रखकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और करीब छह घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रभारी निरीक्षक थाना शंकरगढ़ यशपाल सिंह के आश्वासन पर परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद कंपनी से संबद्ध कार्यदायी संस्था द्वारा अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये नकद, 1.50 लाख रुपये मुआवजा तथा मृतक के एक परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया। कपारी गांव निवासी 44 वर्षीय अर्जुन पाठक पुत्र स्वा दूधनाथ निवासी कपारी प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के फॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.