अमरोहा, फरवरी 2 -- जोया। जिले में हार्टअटैक से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल हाइवे पर ब्लाक क्षेत्र के गांव चौधरपुर निवासी करीब 55 वर्षीय बाबू हसन ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे थे। शनिवार देर रात वह घर पर ही थे। सीने में अचानक तेज दर्द के बाद वह बेसुध हो गए। इस पर घबराए परिजन उन्हें रात में ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। इसके बाद हताश और निराश परिजन शव घर ले आए। ट्रक चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हार्ट अटैक से मौत का दूसरा मामला क्षेत्र के गांव नीली खेड़ी में सामने आया। यहां के रहने वाले करीब 26 वर्षीय कसीम अहमद पेशे से ट्रक चालक थे। पांच भाइयों में सबसे छोटे कसीम को रविवार दोपहर सीने म...