बागेश्वर, दिसम्बर 31 -- गूलेर निवासी 62 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र हयात सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल पहुंचे चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि चिकित्सालय से सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...