कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सैनी थाना क्षेत्र के मटियारा मजरा रूप नारायणपुर गोरियो गांव निवासी अमर सिंह पटेल की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से इस बात का दावा किया है। परिजनों ने भी इसके बाद किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। मटियारा मजरा रूप नारायणपुर गोरियो निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह पटेल पुत्र सीताराम पटेल मजदूरी करता था। पत्नी बबली देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर संदिग्ध दशा में वह लापता हो गया था। शनिवार सुबह लगभग छह बजे गांव के बाहर नरेश के मटर के खेत में उसकी लाश मिली थी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। हालांकि, परिवार की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की देर शाम पीएम रिपोर्ट पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.