आरा, जनवरी 3 -- पीरो। चरपोखरी थाना क्षेत्र के खरौनी निवासी किसान शिवजी सिंह की मौत शनिवार की दोपहर हार्ट अटैक से अनुमंडल मुख्यालय में हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठकुरी पंचायत के खरौनी निवासी किसान शिवजी सिंह भूमि विवाद में अपना पक्ष रखने के लिए अनुमंडल मुख्यालय पीरो पहुंचे थे। इस बीच अनुमंडल मुख्यालय में ही मौसम के दबाव के चलते हार्ट अटैक से जमीन पर गिर पड़े। अनुमंडल के कर्मियों ने अचेत शिवजी सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...