अमरोहा, जनवरी 10 -- जोया। कस्बे से सटे जोई में पेशे से किराना दुकानदार करीब 46 वर्षीय मुसब्बिर का परिवार रहता है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात करीब एक बजे सीने में आचनक तेज दर्द के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मुसब्बिर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद निराश परिजन शव लेकर घर आ गए। किराना दुकानदार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार में पत्नी आमना के अलावा तीन बेटे व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.