बुलंदशहर, जनवरी 27 -- जिले में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। अब हार्ट के मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 'एनोक्सापारिन इंजेक्शन की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए विभाग को 50 इंजेक्शन मिल गए हैं। यह इंजेक्शन हार्ट अटैक के दौरान मरीज की जान बचाने में बेहद कारगर साबित होता है और यह पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। हार्ट के मरीजों को प्राथमिक उपचार की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए ईसीजी मशीनें पहले ही लगा दी गई हैं। वहीं नशों की ब्लॉकेज को खत्म करने के लिए अब एनोक्सापारिन इंजेक्शन मिल गए हैं। इससे प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा। हार्ट के मरीजों को प्राथमिक उपचार देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.