हापुड़, दिसम्बर 6 -- खंड विकास में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद उनके परिवार समेत ब्लाक अधिकारियों में शोक हो गया है। मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के गांव अहमदानगर निवासी सुमित कुमार पिछले काफी समय से अपने छोटे भाई और बहन तथा चाचा के साथ हापुड़ में रह रहे थे। उनके पिता और मां की मौत हो चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व वह ग्राम विकास अधिकारी की पोस्ट पर स्थानांतरण होकर सिंभावली ब्लाक में आए थे। शनिवार की सुबह को अचानक उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिवार के लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंच जहां चिकित्सक द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार, सहायक पंचायत अधिकारी संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अवनीश चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.