गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। हार्टमन इंटर कॉलेज में क्रिसमस डे का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर पी विक्टर ने बालक यीशु की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राइमरी की छात्राओं ने आने वाला है यीशु आने वाला है गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रावास के छात्रों ने मांगलिक गीत गाया। लघु नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ईश्वर किसी भी रूप में और किसी के भी घर आ सकते हैं। जूनियर छात्राओं ने प्यार करने से सब मिलेगा रे गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिसके रचयिता स्वयं फादर पी. विक्टर हैं। संस्कृत प्रवक्ता श्रीराम ने यीशु मसीह के जन्म और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉज के आगमन पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.