बागपत, जनवरी 20 -- बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव में अपने खेत पर काम कर रहे एक 24 वर्षीय अविवाहित युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। इससे गांव में शौक छा गया और परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। बड़ावद के प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत दिनेश तोमर का बेटा सत्यम उम्र 24 वर्ष नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह मंगलवार को गांव में अपने खेत पर गया, खेत पर काम करते समय अचानक सीने में दर्द हो जाने पर वह जमीन पर गिर गया। वहीं काम कर रहा उसका बड़ा भाई गुड्डू और मां सुमन उसे इलाज के लिए बड़ौत लेकर चल दिए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...