झांसी, फरवरी 20 -- मुजफ्फरनगर/झांसी, संवाददाता। हार्टअटैक से दुल्हन की मौत नहीं हुई थी। दुल्हन अपनी सहेली के साथ मंगलवार को दोपहर चली गई थी। दुल्हन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दुल्हन व उसकी सहेली को ग्वालियर मध्यप्रदेश से बरामद किया है। मंगलवार को दुल्हन की हार्टअटैक की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। दुल्हन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। झांसी के आचार्य योग श्री अविनाश की डॉक्टर बेटी सुषम्ना शर्मा की शादी मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी डॉ. विजय भूषण के साथ तय हुई थी। दोनों की शादी 18 फरवरी को होनी थी। शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपनी सहेली के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने पर दुल्हन व उसकी सहेली का कुछ पता नहीं चला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.