लातेहार, फरवरी 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोलीटाड़ के पास शुक्रवार को हाइवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक घायल हो गया। जिसकी पहचान बारियातू के टोटीहेसला निवासी अरविंद गंझू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक हार्इवा वाहन मगध कोलियरी से फुलबसिया आ रही थी। इसी दौरान गोलीटाड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक अशोक कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...