जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बबलू झा ने जिलाध्यक्ष चयन को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने एलान किया कि प्रेक्षक अनंत पटेल की ओर से भेजी गई सूची यदि तीन दिन में सार्वजनिक नहीं की गई तो वे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के खिलाफ अनशन करेंगे, उन्हें काला झंडा दिखाएंगे और उनका पुतला दहन कर विरोध जताएंगे। उन्होंने रविवार को मीडिया को जारी बयान में इसकी घोषणा की। उनका आरोप है कि पूर्वी सिंहभूम में संगठन सृजन अभियान में गंभीर अनियमितताएं हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो एवं प्रदेश प्रभारी के राजू ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर हारे व भागे हुए बड़े नेताओं के दबाव में गलत निर्णय करवा लिया है। पहली बार एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी अनंत पटेल द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.