नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ पर पिछले रविवार को भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान आक्रामक व्यवहार और भड़काऊ इशारों के लिए आईसीसी द्वारा शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। वहीं सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को गोलीबारी का इशारा करके जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी गई। भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ इशारों के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस राउफ और साहिबजादा फरहान ने शुक्रवार को आईसीसी की सुनवाई में खुद को निर्दोष बताया। यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा यहां पाकिस्तान टीम के होटल में की गई। दोनों खिलाड़ी लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए। उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे। टूर्नामेंट के एक सूत्र ने पीटीआई को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.