दुबई, नवम्बर 4 -- भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर सितंबर में एशिया कप के दौरान खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगलवार को जुर्माना लगाया गया। टूर्नामेंट के दौरान चार डिमेरिट अंक लगाए जाने से रऊफ को दो वनडे मैच के लिए निलंबित भी किया गया। रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग घटनाओं के लिए 30-30 प्रतिशत जुर्माने की अलग-अलग सजा सुनाई गई। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई वनडे सीरीज में दो मैचों के लिए वह प्रतिबंधित रहेंगे। वह छह नवंबर को होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.