दरभंगा, फरवरी 21 -- हायाघाट। राज्य स्वास्थ्य समिति पटना की दो सदस्यीय टीम डॉ. स्नेह निधि एवं गुंजन गौरव ने कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीएचसी हायाघाट का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य द्वय डॉ.स्नेह निधि एवं गुंजन गौरव ने अस्पताल पहुंचकर सरकारी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, आंख जांच केंद्र, दवा भंडार और इसीजी जांच केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा अस्पताल की आंतरिक और बाहरी साफ सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टॉक की कार्य प्रणाली और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर जांच अधिकारियों ने उपस्थित डॉक्टर, अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि अगर मरीजों को सभी सरकारी सुविधाएं समय पर और सही तरीके से मिले तो इलाज के लिए लोग निजी अस्पताल की ओर क्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.