दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर एपीएम थाना क्षेत्र के उसमा गांव के पास गुरुवार की देर शाम ट्रेन से कटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज अभंडा निवासी विशेश्वर सहनी के पुत्र विजय कुमार सहनी (45) के रूप में की गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा नरेश कुमार निराला ने बताया कि विजय मछली पकड़ने के लिए जाल फेंकने जगह-जगह जाता था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे खाना खाकर वह घर से निकला था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि वह ट्रेन से कट गया है। उसका शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के...