दरभंगा, फरवरी 8 -- हायाघाट/सुरहाचट्टी। हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सहोड़ा, घोषरामा, रसूलपुर और पौराम पैक्स में छह फरवरी को हुए चुनाव के बाद शनिवार को प्लस टू महंत कर्ण ज्योति हाई स्कूल में मतगणना के बाद सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ निवेदिता ने बताया कि आनंदपुर सहोड़ा में कृष्ण भगवान चौधरी (527 मत), घोषरामा में खुशबू कुमारी (554), रसूलपुर में चंदन कुमार राय (229) तथा पौराम में विश्वनाथ झा (355) अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। सिरनियां पूर्वी में कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित करना पड़ा। बीडीओ ने निर्वाचित प्रत्याशियों को विजयी प्रमाणपत्र सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.