दरभंगा, अप्रैल 14 -- नगर पंचायत हायाघाट के वार्ड 14 के गोमईला निवासी खुशी लाल यादव (65) की मौत रविवार की दोपहर पौराम की मरने नदी में डूबने से हो गई। घटना करीब दो बजे दिन की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह भैंस धोने के लिए पौराम मरने नदी में गया था। वहां भैंस धोने के क्रम में डूब गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि भैंस भाग गई, लेकिन खुशी लाल नहीं निकला। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई। इस क्रम में नदी से उसकी लाश निकाली गई। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूर्व प्रमुख सूर्यबली झा ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध प्रशासन से कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.