बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- हायर एंड फायर के विरोध में सफाईकर्मियों ने रांची रोड किया जाम घंटा किया प्रदर्शन, थमी रही वाहनों की रफ्तार फोटो : हरनौत जाम : हरनौत रांची रोड पर गुरुवार को जाम करते नगर पंचायत के सफाईकर्मी। हरनौत, निज संवाददाता। हायर एंड फायर यानि जब चाहा रखा जब चाहा निकाल दिया समेत वाजिब मजदूरी को लेकर नगर पंचायत केदर्जनों सफाई कर्मियों ने रांची रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नय श्रम कानून के विरोध में नारे भी लगाए। इससे एक घंटा तक वाहनों की रफ्तार थम गयी। कई वाहन वापस लौटकर द्वारिका बिगहा व रुपसपुर से पुल होते हुए आगे निकले। प्रदर्शन में शामिल आशा देवी, मनोजा देवी और सुनीता देवी ने बताया कि वे समाज का सबसे जोखिम भरा काम करती हैं। मृत पशुओं को उठाना हो या सड़ांधयुक्त कचरे की सफाई, वे जान जोखिम में डालकर काम करते हैं,...