बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- सरकार ने हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग (राज्य मार्ग सं-100) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 6818.90 लाख की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के तहत 17.6 किमी लंबाई के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिसमें 5 वर्षीय अनुरक्षण भी शामिल है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने परियोजना के लिए शासन और प्रशासन का आभार जताया। बताया कि इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1363.78 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। कार्य की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने और भूमि अधिग्रहण के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...