बोकारो, फरवरी 2 -- बीएसएल प्रबंधन की ओर से स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में रविवार को सेल बोकारो हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें खेल भावना, जोश और उत्साह से सराबोर नजर आया। सेल-बोकारो हॉफ मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 5,800 धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों में 1,229 महिला व 4,571 पुरुष धावक शामिल रहे। मैराथन का आयोजन 21 किलोमीटर (हॉफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणियों में महिला व पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग किया गया। हाफ मैराथन का शुभारंभ बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा बीएसएल की ओर से प्रत्येक वर्ष हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जबकि यह हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन खेल महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। साथ ही नगरवासियों को ए...