रांची, अप्रैल 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची आत्म प्रकाश योग केन्द्र द्वारा प्रदूषण मुक्त रांची संदेश के साथ हाफ ग्रीन मैराथन का आयोजन 27 अप्रैल को होगा। 21, 10, 5 और 3 किलोमीटर वर्ग में मैराथन मोरहाबादी मैदान से शुरू होगा। मैराथन संयोजक व आत्म प्रकाश योग केन्द्र के संस्थापक शशि भूषण कुमार ने बताया कि इसमें 11 लाख तक का इनाम दिया जाएगा। बिब का वितरण 26 अप्रैल को होटल एवीएन ग्रैंड में किया जाएगा। धावकों के लिए जूस, पानी बोतल, फल, टॉफी, ग्लूकोज रखा जा रहा है। अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह, एशियाई चैंपियन डॉ सुनीता गोदारा, यूथ आइकॉन बिहारी टारजन राजा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...