मुरादाबाद, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय सोशल ऑर्गनाइजेशन की ओर से रमज़ान के स्वागत के अवसर पर हाफिज कुरआन मौलाना उमर और उनके पिता को सम्मानित किया गया। शहर के गुजराती स्ट्रीट व्हाइट हाउस िस्थत संगठन के मुख्य कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता हाजी जाहिद हुसैन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहम्मद सलमान अख्तर मौजूद रहे, जबकि संचालन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने किया। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद उमर ने कुरआन और हदीस के हवाले से रमज़ान की अहमियत पर संबोधन किया। उनके विचारों की उपस्थित पदाधिकारियों ने सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में शफात अहमद खान, सोहराब अहमद, फिरोज खान, मंसूर रहमान, सैयद आजम अली, मोहम्मद मौअज्जम, मसर्रत हफीज, डॉ. शहाब, राहत जमां, हाजी मोहम्मद वसीम, सफदर नियाजी, इशरत हुसैन, हैदर अली...