हापुड़, जून 12 -- हापुड़। जून में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल नजर आए। गर्मी और उमस के कारण कूलर में भी राहत नहीं मिली। बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रकोप रहा। चिलचिलाती धूप में लोगों का हाल बेहाल हो गया। अधिकांश लोगों ने दोपहर को अपने घरों में कैद रहना ही उचित समझा। मजबूरन घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचाव के प्रयास करते नजर आए। लोगों ने सिर पर गमछज्ञ रखकर राहत पाने का प्रयास किया तो महिलाएं छाता लेकर चल रही थी। शाम को सूरज ढलने तक धूप तपाती रही। वहीं बुधवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.