हापुड़, फरवरी 1 -- हापुड़ का मौसम रविवार की अल सुबह अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन कुछ देर बारिश के बाद ही मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप खिली, जिससे सर्दी बढ़ने के बजाए लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले दो दिन से हापुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। शनिवार को घना कोहरा छाए रहने के अलावा लोगों को गलन व सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। जिससे जनजीवन कांप उठा। उम्मीद थी कि अब कई दिन तक लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। लेकिन रविवार की रात आसमान में काले बादल छा गए। रात से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने लगी। सुबह तक बारिश का यहीं सिलसिला जारी रहा। इससे शहर की सड़कों पर कीचड़ पसर गई, जिससे लोगों को दिक्कतो...