हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रेलवे रोड़ पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने की शपथ लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने समस्त दवा विक्रेताओं और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी दवा विक्रेता उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री करें। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर देश की शान तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। सभी दवा विक्रेताओं का महामंत्री विकास गर्ग ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.