बदायूं, अप्रैल 16 -- किसान समेत दो लोगों का फिरौती वसूलने के लिहाज़ से हापुड़ जिले में हुए अपहरणकांड में नामजद सिपाही को क्लीनचिट मिल गई है। वहीं तीन अन्य पर पुलिस की जांच में आरोप सही पाए गए हैं, ऐसे में उनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटनाक्रम के वक्त सिपाही की पोस्टिंग हापुड़ में थी। दरअसल उझानी कोतवाली के जिरौलिया कुर्मियान गांव निवासी ओमप्रकाश व रोशननगर गांव के राजू सिंह का अपहरण छह महीने पहले हापुड़ में हुआ था। ओमप्रकाश के रिश्तेदार अक्षय सिंह निवासी बजाजा रोड, मेन मार्केट, पिलखुआ, हापुड़ ने 20 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर कॉल करके आलू का बीज सस्ता दिलाने के बहाने से बुलाया था। अगले दिन दोनों वहां पहुंच गए। बाद में दोनों का अपने सहयोगियों की मदद से अपहरण कर लिया गया। रिहाई के बदले 25 लाख फिरौती की डिमांड ओमप्रकाश के बेटे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.