मेरठ, जून 17 -- मेरठ। सोमवार को पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का हापुड़ में ठहराव कराने का अनुरोध किया। इस दौरान रेल मंत्री ने जानकारी दी कि मेरठ से लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को वाराणसी तक बढ़ाये जाने की योजना पर भी विचार चल रहा है। पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने इस दौरान मेरठ से लखनऊ जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ में स्टॉपेज किये जाने का अनुरोध किया। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हापुड़ जिला मुख्यालय होने के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण नगर है। पूर्व सांसद ने कहा कि रेल मंत्री ने जनहित की इस मांग पर सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। रेल मंत्री ने यह भी बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.