संभल, फरवरी 14 -- दो दिन पूर्व हापुड़ में हुए सड़क हादसे में घायल रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूनगला निवासी युवक की शुक्रवार को रजपुरा सीएचसी में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदूनगला निवासी गब्बू उर्फ गवेन्दर बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर से ट्रक में सामान लादकर मेरठ गए थे। गुरुवार सुबह वह मेरठ से वापस अनूपशहर लौट रहे थे। रास्ते में हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव स्यानावत के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ सुधार बताया गया तो उन्हें घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.