हापुड़, फरवरी 11 -- लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हापुड़ के आर्किटेक्ट भव्य कुमार सैनी को प्रतिष्ठित टाइटन अवार्ड यूपी वेस्ट क्षेत्र से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अनेक आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स शामिल रहे। यह पुरस्कार समारोह वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कंट्री हेड टेक्निकल लव राघव, क्लस्टर हेड सेल्स आशीष श्रीवास्तव, जोनल हेड सेल्स मनोज चतुर्वेदी, जोनल हेड टेक्निकल प्रिंस पीयूष, सेल्स स्टेट हेड अमर पोर्वाल, स्टेट हेड टेक्निकल मनोज इंदौलिया, लॉयल्टी हेड वैभव बंधन, टेक्निकल एरिया हेड पुलकित सिंघल ने शुभकामनाएं दी हैं। बेटे की सफलता पर पिता नीरज कुमार सैनी एवं बहन ख्याति सैनी काफी खुश हैं। भव्य सैनी के पिता जिला अस्पताल हापुड़ में चीफ फार्मासिस्ट हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...